मुरादाबाद, जनवरी 16 -- एक महीने से भी ज्यादा समय से पड़ रही भीषण ठंड का असर लोगों की मानसिक सेहत पर पड़ता दिखाई दे रहा है। मुरादाबाद में इस बार विंटर डिप्रेशन यानि सर्दी के चलते होने वाले मानसिक अवसाद के केसों का रिकॉर्ड टूट गया है। सर्दी के पिछले सभी सीजनों की तुलना में दस गुना से अधिक लोगों के विंटर डिप्रेशन की समस्या से पीड़ित मानसिक उदासी से पीड़ित होन की बात सामने आई है। अब तक एक हजार से अधिक मरीज चिकित्सकों के पास इलाज को पहुंच चुके हैं। दिन और रात तकरीबन एक जैसी ठंड, घने कोहरे में हाथ पैर काट देने वाली बर्फीली हवा ने तमाम लोगों को घरों में ही दुबके रहने को मजबूर दिया है। इसी के दृष्टिगत चिकित्सकों का अंदेशा है कि सर्दी के मौसम की मानसिक उदासी से पीड़ित कई मरीज इलाज के लिए अभी चिकित्सा केंद्रों पर नहीं पहुंचे हैं। मौसम के कुछ राहत भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.