नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ने के आसार हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है। इस बीच, रविवार को दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री ज्यादा रिकॉर्ड किया गया। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में रविवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। हालांकि, दिन के समय हल्के बादलों की आवाजाही भी लगी रही। इसके चलते लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से थोड़ी राहत मिली। मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता का स्तर 71 से 35 फीसदी तक रहा। दिल्ली के आयानगर क्षेत्र में सबसे ज्यादा गर्मी महसूस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.