नई दिल्ली, जून 14 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में शनिवार को गर्मी, तपिश और उमस ने लोगों को बेहाल किया। गर्म हवा के थपेड़ों और ऊष्ण स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया था। हालांकि, आने वाले दिनों में तापमान में कमी और हल्की बारिश से राहत मिलने की संभावना है। दिल्ली का औसत अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.9 डिग्री अधिक था। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आर्द्रता का अधिकतम स्तर 72 फीसदी और न्यूनतम स्तर 43 फीसदी दर्ज किया गया। सबसे अधिक तापमान मुंगेशपुर में 43.3 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम राजघाट पर 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि सफदरजंग, पालम, रिज, आया नगर में 41 डिग्री सेल्सियस से अधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मौसम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.