गाज़ियाबाद, अप्रैल 24 -- ट्रांस हिंडन। भीषण गर्मी से राहत नहीं मिल रही है। गुरुवार को पारा बढ़कर 41 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो इस साल अभी तक सर्वाधिक है। हालांकि न्यूनतम तापमान मामूली घटा है, लेकिन इसका असर नहीं दिखा। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज हीट वेव चलेगी। ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ सकती है। मौसम में बदलाव न होने से इसकी मार बढ़ती जा रही है। पारा लगातार चढ़ रहा है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 41 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो इससे पहले दो दिन तक 40 डिग्री था। वहीं न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा। सुबह 10 बजे से पहले से ही सूर्य किरणों की तपिश बढ़ गई थी। दोपहर के समय चिलचिलाती धूप में सार्वजनिक स्थानों पर मौजूद लोग बेहाल दिखे। आईएमडी का पूर्वानुमान है कि आज शहर में हीट वेव चलेगी। ऐसा होता है तो गर्मी जानलेवा हो सकती है। चि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.