संवाददाता, फरवरी 6 -- खराब मौसम और कम दृश्यता के चलते गुरुवार को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हवाई यातायात प्रभावित रहा। लखनऊ पहुंचने वाली एक-एक घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानें अपने निर्धारित समय पर नहीं पहुंची सकी, जबकि दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को एयरलाइंस द्वारा रद्द कर दिया गया। रियाद से लखनऊ आने वाली फ्लाइट (एक्सवाई-333) अपने निर्धारित समय सुबह 09:00 बजे के बजाय 48 मिनट की देरी से सुबह 09:55 बजे पहुंची। जबकि जेद्दा से आने वाली सउदी अरेबिया एयरलाइंस की उड़ान (एसवी-890) अपने निर्धारित समय सुबह 10:30 बजे के बजाए 12 बजे आने की संभावना है। उधर घरेलू उड़ानों में मुबंई से आने वाली इंडिगो एयरलाइंस उड़ान (6ई-5264) अपने निर्धारित समय रात 12:35 बजे के बजाए 02:00 बजे पहुंची। इसके अलावां मुबंई से ही आने वाली आकाशा एयर की उड़ान (क्यूपी...