पटना, दिसम्बर 15 -- पटना सहित देशभर में शीत ऋतु का मौसम शुरू होते ही विमान और ट्रेन का परिचालन प्रभावित होने लगा है। सोमवार को पटना एयरपोर्ट पर 19 विमानों का परिचालन विलंब से हुआ। इंडिगो और एयर इंडिया की एक-एक जोड़ी विमान रद्द रहे। वहीं संपूर्ण क्रांति, अमृत भारत, मगध एक्सप्रेस, विक्रमशिला सहित 10 ट्रेनें घंटों की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। इस कारण हवाई और रेल मार्ग से यात्रा करने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सोमवार को दिल्ली से आने वाली 20802 मगध एक्सप्रेस 4.23 घंटे की देरी से पटना जंक्शन पहुंची। इस ट्रेन में यात्रा कर रहे दीपक कुमार ने बताया कि दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचने के क्रम में ही ट्रेन डेढ़ घंटे से अधिक देर हो गई थी। इसके बाद उसके विलंब होने का सिलसिला लगातार जारी रहा। ये ट्रेनें पहुंची विलंब से 12394 संपूर्ण क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.