लखनऊ, मार्च 3 -- सुबह व शाम की सर्दी व दोपहर में पसीना छुड़ाने वाली गर्मी मानसिक सेहत बिगाड़ रही है। मौसम की बेरुखी से परेशान होने मरीज मानसिक स्वास्थ्य विभाग की ओपीडी में आ रहे हैं। केजीएमयू व बलरामपुर अस्पताल की ओपीडी में गुजरे करीब दो सप्ताह में ऐसे मरीजों की संख्या में करीब 30 प्रतिशत का इजाफा हुआ है। केजीएमयू मानसिक स्वास्थ्य विभाग के डॉ. आदर्श त्रिपाठी ने बताया कि गर्मियों में मानसिक स्वास्थ्य पर कई तरह के बदलाव आ सकते हैं। खासतौर पर सुबह व शाम को ठंड व दोपहर में गर्मी जैसे मौसम में। ऐसे में जैसे कि चिड़चिड़ापन, चिंता, अवसाद, और नींद न आने जैसी समस्या बढ़ जाती है। मानसिक रोगियों को और अधिक संजीदा रहने की जरूरत होती है। उन्होंने बताया कि ओपीडी में 30 प्रतिशत मानसिक रोगियों की सेहत पर मौसम का असर देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.