अररिया, दिसम्बर 20 -- अररिया,निज संवाददाता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अररिया नगर थाना में आयोजित जनता दरबार में मौसम की बेरुखी की वजह से फरियादियों की कम भीड़ देखी गयी। पहली बार सुनवाई के लिए पहुंचे पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार थोड़ा बिलंब से जरूर पहुंचे बाबजूद उन्होंने बड़े इत्मीनान से लोगों की फरियाद सुनी और इंसाफ का भरोसा दिया। करीब साढ़े तीन बजे एसपी जनता दरबार में पहुंचे और शाम पांच बजे तक एक दर्जन से अधिक मामले सुने गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक पीड़ितों की गुहार और फरियाद सुनते रहे। जनता दरबार में अधिकतर भूमि विवाद,पुरानी रंजिशें, घरेलू कलह और आपसी झगड़ों जैसे मामलों की सुनवाई की गई। कई मामलों में दोनों पक्षों को बुलाकर आपसी सहमति से समझौता कराया गया।जबकि कुछ मामलों के समाधान के लिए थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। एसपी ने अधिका...