औरैया, फरवरी 18 -- औरैया, संवाददाता। मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखने लगा है। बुधवार को जिला संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी और ओपीडी 500 के पार पहुंच गई। अस्पताल पहुंचे अधिकांश मरीज बुखार, खांसी और जुकाम से पीड़ित रहे। डॉक्टरों ने दवा के साथ बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी। पिछले तीन दिनों में कभी तेज धूप तो कभी बादल और ठंडक जैसे हालात बनने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई है। सर्दी कम होने पर लोगों ने गर्म कपड़े छोड़ दिए और ठंडे पेय पदार्थों का सेवन शुरू कर दिया, लेकिन अचानक मौसम बदलने से बीमारियां बढ़ गईं। दोपहर बाद बादल छाने और तापमान में गिरावट के चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी। पंजीकरण काउंटर पर लंबी कतारें लगी रहीं और वार्डों में भी भीड़ नजर आई। बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. विनोद कुमार, ईएनटी वि...