बिजनौर, फरवरी 18 -- पिछले एक सप्ताह से मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव ने आम जनता की मुश्किलों को बढ़ा दिया है। स्थिति यह है कि दिन के समय पारा ऊपर चढ़ने से गर्मी का अहसास होता है, जबकि सूरज ढलते ही ओस और ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं। तापमान के इस 'डबल अटैक' ने विशेष रूप से कमजोर इम्यूनिटी वाले लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। अस्पतालों में मरीजों की भीड़ है। वायरल फ्लू से बच्चे और बुजुर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। मेडिकल कालेज से सम्बद्ध जिला अस्पताल ही नहीं शहर के निजी अस्पतालों की ओपीडी में भी सामान्य दिनों के मुकाबले मरीजों की संख्या में 30% से 40% का इजाफा देखा जा रहा है। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रहा है। मेडिकल अस्पताल के छाती रोग विभाग के डा. अभिषेक चौधरी के अनुसार बुखार, खांसी, जुकाम, गले में खराश व निगलने में परेशानी,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.