गंगापार, फरवरी 23 -- मंगलवार को अचानक मौसम का रंग बदल गया है। मौसम में आए परिवर्तन से किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। मंगलवार को अचानक आसमान में बादल छा गए। बादलों के कारण किसान भी परेशान हो गए हैं। किसानों का कहना है कि इस समय सरसों,अलसी और राई की फसल पक गई है। सरसों की कटाई जोरों पर चल चल रही है। अचानक बादल छाने से बरसात के ही साथ ओलावृष्टि की भी संभावना बलवती हो जाती है। तैयार फसल में पानी और ओला से काफी नुकसान हो सकता है। यदि पानी ही गिरता है तो केवल कटाई मड़ाई ही रुक सकती है किन्तु ओलावृष्टि से पूरी फसल चौपट हो जाती है। किसानों की साल भर की मेहनत पर पानी फिर जाएगा। किसान दिन भर आपस में मौसम पर ही चर्चा करते रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...