नई दिल्ली, जनवरी 27 -- IMD Forecast Jan 28: आज यानी 27 जनवरी को एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के चलते दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम ने करवट ली है। पहाड़ों पर भारी बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश के बाद, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कल यानी 28 जनवरी के लिए ताजा पूर्वानुमान जारी किया है। IMD के अनुसार, कल भी उत्तर भारत के कुछ हिस्सों में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा, जबकि कुछ राज्यों में घना कोहरा और तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है। यह विक्षोभ 26 से 28 जनवरी तक सक्रिय रहेगा।दिल्ली-NCR: बादल छाए रहेंगे, कोहरे की दस्तक दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गुरुग्राम, गाजियाबाद) में आज हुई बारिश के बाद कल मौसम में थोड़ा सुधार होने की उम्मीद है, लेकिन आसमान पूरी तरह साफ नहीं होगा। मौसम विभाग के अनुसार, कल दिल्ली म...