मुजफ्फर नगर, जनवरी 27 -- जनपद में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ली, जिससे जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। सुबह की शुरुआत खिली हुई धूप के साथ हुई थी, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने की उम्मीद जगी थी। लेकिन दोपहर होते-होते आसमान में काले बादलों ने डेरा डाल लिया और देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। मंगलवार की दोपहर 12 बजे के करीब अचानक हुई बारिश ने शहर की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिया। सुबह की गुनगुनी धूप का आनंद ले रहे लोग इस मौसमी बदलाव के लिए बिल्कुल तैयार नहीं थे। बारिश के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई, जिससे अचानक ठिठुरन बढ़ गई। बर्फीली हवाओं और बारिश के मेल ने शहर को जबरदस्त ठंड की चपेट में ले लिया। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले 24 घंटों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की सं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.