बुलंदशहर, जनवरी 30 -- जनवरी की विदाई के साथ ही जिले में मौसम ने करवट लेनी शुरू कर दी है। दिन की गुनगुनी धूप और रात के गिरते पारे के बीच 'मिक्स तापमान' ने जनपदवासियों की सेहत बिगाड़ दी है। जिला अस्पताल से लेकर निजी क्लीनिकों तक में मरीजों की भीड़ लग रही हैं। सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखने को मिल रहा है, जो वायरल फीवर और सांस की तकलीफ से जूझ रहे हैं। जिला अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों सामान्य दिनों के मुकाबले 30 फीसदी मरीजों का इजाफा हुआ है। वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ. पंकज उपाध्याय ने बताया कि बदलते मौसम में लापरवाही भारी पड़ रही है। सुबह-शाम की ठंड और दोपहर की धूप के कारण लोग गर्म कपड़े उतार रहे हैं, जिससे वायरल बढ़ रहा है। ओपीडी में हर तीसरा मरीज गले में संक्रमण और छाती में जकड़न की शिकायत लेकर आ रहा है। शुक्रवार को अस्पताल म...