रांची, अप्रैल 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में गर्मी अपने तेवर दिखाने लगी है। गर्म हवाओं के थपेड़ों के बीच आठ जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के पार चला गया है। पिछले 72 घंटों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में तीन से आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रांची समेत राज्य में मंगलवार को मेदिनीनगर का अधिकतम पारा 44.0 डिग्री पहुंच गया। यहां भीषण गर्मी का दौर थम नहीं रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अगले तीन दिन उमस भरी गर्मी परेशान करेगी। हालांकि मौसम विभाग के अनुसार इससे अधिकतम तापमान में ज्यादा बदलाव होने के आसार नहीं हैं। वहीं, राज्य के कुछ हिस्सों में 25 और 26 अप्रैल के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों में तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि हो सकती है। 26 की शाम मौसम फिर से बदलेगा और 27 से बारिश ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.