संतकबीरनगर, जुलाई 9 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में मौसम का मिजाज अब किसानों को डराने लगा है। अषाढ़ का महीना समाप्त होने की ओर है, लेकिन बेतहासा गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। बूंद-बूंद पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। बरसात के लिए जाना जाने वाले महीने में सूखे जैसी स्थिति बनी हुई है। बारिश के महीने में रोज निकल रही चटख धूप किसानों को निराश कर रही है। पिछले दस दिनों से सूखा किसानों को डरा रहा है। जिले में मानसून कमजोर पड़ा हुआ है। यही कारण है कि आशा के अनुरूप बारिश नहीं हो रही है। नदी, नाला और तालाब सूखे हुए हैं। छिटपुट बारिश हो रही है और किसान पानी चला कर धान की रोपाई कर चुके हैं और अब धान की फसल को बचाने के लिए किसान धान के फसल की सिंचाई कर रहा है। नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञान...