नई दिल्ली, जून 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में मंगलवार को बादल छाए रहे। इसके चलते अधिकतम तापमान सामान्य से ढाई डिग्री से नीचे रहा। कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को भी दिन भर बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 2.5 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। दिल्ली के रिज मौसम केन्द्र का अधिकतम तापमान सामान्य से 6.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। आयानगर का भी अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस कम रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि बुधवार को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.