नई दिल्ली, मार्च 24 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। तेज धूप के चलते राजधानी का पारा 36 डिग्री पहुंच गया है। दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान सोमवार को दो से साढ़े चार डिग्री तक ज्यादा रहा। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच गर्म मौसम का यह रुख बना रहेगा। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में सोमवार सुबह से ही तेज धूप निकली। इसके चलते अधिकतम तापमान में तेजी से इजाफा हुआ है। मानक वेधशाला सफदरजंग में दिन का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.5 डिग्री ज्यादा है। इस मौसम में यह दूसरा मौका है जब दिल्ली का अधिकतम तापमान 36 डिग्री या उससे ऊपर गया है। इससे पहले 14 मार्च यानी होली वाले दिन अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जो इस सीजन का सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान रहा था। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.