नई दिल्ली, अगस्त 20 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में अच्छी बारिश नहीं होने का असर दिखने लगा है। तेज धूप के चलते लोग दिनभर हलकान रहे। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को उमस के कारण दिल्लीवालों को 45 डिग्री सेल्सियस जैसी गर्मी महसूस हुई। अगले दो दिन भी कमोबेश ऐसी ही स्थिति बनी रहने का अनुमान है। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में बुधवार सुबह से ही तेज धूप निकली रही। दिन चढ़ने के साथ ही धूप और तीखी हो गई। बीच-बीच में हल्के बादलों की आवाजाही भी रही। सफदरजंग में बेहद हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई, लेकिन फिर भी तेज उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। इस दौरान दिल्ली की मानक वेधशाला सफदरजंग में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है। न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.7 डिग्री कम है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.