नई दिल्ली, मई 6 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मौसम की अगले एक सप्ताह तक खुशनुमा रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 12 मई तक आंशिक रूप से बादल छाने और बीच-बीच में हल्की बारिश होने के आसार हैं। इस दौरान 20 से 30 किलो मीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। राजधानी में मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 22.7 डिग्री रहा, यह सामान्य से 2.4 डिग्री कम था। मंगलवार को किसी भी इलाके में बारिश दर्ज नहीं की गई। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 81 फीसदी और न्यूनतम स्तर 38 फीसदी दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटो के मौसम के बारे में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना जताई है। राजधानी में 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चल सकती है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.