नई दिल्ली, मई 28 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में आज से मौसम का मिजाज तेजी से बदल सकता है। मौसम विभाग ने गुरुवार-शुक्रवार को येलो अलर्ट और शनिवार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं, बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहा, जबकि न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। बुधवार को राजधानी का मौसम सुहाना रहा। हालांकि, उमस से लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ा। इस दौरान अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.8 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री ज्यादा था। मौसम विभाग के अनुसार, गुरुवार और शुक्रवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश भी होने की संभावना है। इस बीच आंधी भी आ सकती है। हवा की गति गुरुवार को 20 से 50 किलो मीटर प्रति घंटा के बीच रहने की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.