नई दिल्ली, मई 27 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। 29 और 30 मई को दिल्लीवालों को आंधी-बारिश से रूबरू होना पड़ सकता है। मौसम विभाग ने इन दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस बीच 30 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चलेगी। गरज चमक के साथ अस्थाई रूप से हवा की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस बीच तापमान में भी पांच से सात डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की जा सकती है। 29 को अधिकतम तापमान 34 से 40 डिग्री सेल्सियस और 30 मई को अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। मंगलवार को दिनभर कहीं-कहीं हल्के छाए रहे। सामान्य से कम तापमान होने पर भी लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.