सहारनपुर, दिसम्बर 3 -- जिले में ठंड लगातार बढ़ रही है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में जारी गिरावट के कारण सुबह और देर शाम कड़ाके की ठिठुरन महसूस की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 09 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लगातार गिरते पारे ने लोगों की दिनचर्या पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। बुधवार को अधिकतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज हुई, जबकि न्यूनतम तापमान भी मामूली रूप से नीचे आया। तापमान में आ रही इस कमी के चलते सुबह-शाम की ठंड बढ़ गई है। शहर के कई हिस्सों में हल्की ठंडी हवाएं भी चलीं, जिससे लोगों को गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों और सुबह जल्दी काम पर निकलने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सर्दी बढ़ने से बाजारों में ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.