रांची, फरवरी 22 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड में रांची समेत आसपास के जिलों में शनिवार को दोपहर बाद गरज के साथ कुछ जगहों पर ओलावृष्टि हुई। राज्य के दक्षिणी भाग स्थित सभी जिलों में हल्की बारिश हुई। इससे पहले मौसम आमतौर पर साफ रहे और धूप कड़ी रही। लेकिन एक बजे के बाद आसमान में बादल छाने के साथ ही बिजली तड़कने के साथ रांची के सोनाहातू समेत पूर्वी सिंहभूम में ओलावृष्टि हुई। बारिश के साथ ओले गिरने से फसलों के साथ फलों के मंजर का नुकसान हुआ। राज्य में अगले 24 घंटों के दौरान भी राज्य के कई जगहों पर ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में पूर्वी और पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला खरसांवा, सिमडेगा, रांची, खूंटी, रामगढ़, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, गुमला, गिरिडीह आदि जिलों में तेज हवा और गरज के साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.