गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम,संवाददाता। फरवरी के महीने में मौसम के लगातार उतार-चढ़ाव ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। पिछले एक सप्ताह से दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा रही थी, लेकिन बुधवार को अचानक ठंडी हवाओं के साथ तापमान में गिरावट आई। दिन और रात के तापमान में अंतर देखने को मिल रहा है। ऐसे में कमजोर इम्यूनिटी वाले लोग, खासकर बच्चों और बुजुर्गों पर इसका खास असर पड़ रहा है। ओपीडी में सामान्य दिनों से 25-30 ज्यादा मरीज आ रहे हैं। बाल रोग विभाग में रोजाना 200 से ज्यादा बच्चे पहुंच रहे हैं। वहीं वायरल बुखार और सांस संबंधी शिकायतें सबसे ज्यादा हैं। इमरजेंसी वार्ड में भी सांस फूलने के केस बढ़े हैं। शहर के नागरिक अस्पताल और विभिन्न निजी अस्पतालों की ओपीडी में मरीजों की संख्या में 25 से 30 प्रतिशत तक वृद्धि दर्ज की गई है। ...