देवघर, अप्रैल 11 -- देवघर,प्रतिनिधि। गुरुवार को अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और दोपहर बाद संध्या बेला में तेज हवा व गरज के साथ करीब एक घंटे तक जिले के विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई। जिले में गुरुवार सुबह से ही आसमान में बादल छाया हुआ रहा। इसके साथ ही जिले के विभिन्न इलाकों में शाम के समय हुई झमाझम बारिश से जहां एक ओर लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी ओर बारिश के कारण मौसम में नमी होने से मौसम काफी सुहाना हो गया। जबकि तेज हवा के कारण जिले के कुछ इलाकों में पेड़ टूटने और पेड़ उखड़ने की भी सूचना है। जिससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं मौसम खराब होने व तेज हवा के कारण बिजली विभाग द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दिया गया था। जिससे लोगों को कुछ घंटे के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। अचानक बदले मौसम के संबंध में कृषि व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.