जमुई, मार्च 18 -- गिद्धौर, निज संवाददाता इन दिनों मौसम के बदलते मिजाज से इलाके में वायरल फीवर के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सर्दी, खांसी, बुखार, बदन दर्द, सर दर्द की शिकायत को लेकर दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में रोजाना 150 से अधिक मरीज ईलाज करवाने पहुंच रहे हैं। वायरल फिवर के प्रकोप से ग्रसित मरीजों की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है। दरअसल इलाके में सुबह व रात के समय होने वाले सर्द गर्म के कारण लोग बीमार हो रहे हैं। यहां कफ्फ, बुखार से जवान व बुजुर्ग मरीज अधिक प्रभावित हो रहे हैं। जिससे दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मौसमी बदलाव से क्षेत्र के मरीजों की संख्या इलाज के लिये बढ़ रही है। ओपीडी खुलने के ही पहले ही लोग अस्पताल में ईलाज के लिये पहुंच जाते हैं और ओपीडी खुलने का इंतजार करते रहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.