संभल, जनवरी 31 -- जनपद में बीते कुछ दिनों से मौसम लगातार करवट बदल रहा है। कभी बारिश, तो कभी ठंडी हवाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया है। हाल ही में हुई बारिश के बाद ठंड में इजाफा दर्ज किया गया। वहीं अब लगभग दस दिन बाद एक बार फिर घना कोहरा छा जाने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। मौसम के इस बदले मिजाज ने खासतौर पर सुबह के समय आमजन को खासा परेशान किया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9.3 डिग्री व अधिकतमा तापमान 21.0 डिग्री रिकार्ड किया गया। शुक्रवार सुबह जनपद भर में घना कोहरा छाया रहा। दृश्यता बेहद कम होने के कारण सड़कों पर चल रहे वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया। हालात ऐसे रहे कि वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट और फॉग लाइट जलाकर बेहद धीमी गति से सफर करना पड़ा। हाईवे से लेकर ग्रामीण इलाकों में लिंक मार्गों पर वाहन रेंगते नजर आए। सुबह के समय कोहर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.