कौशाम्बी, फरवरी 19 -- मंझनपुर, संवाददाता। फरवरी माह में हो रही तल्ख धूप के दौरान अचानक मौसम का मिजाज गुरुवार को बदला नजर आया। दिन में छूमंतर हो चुकी ठंड धूप न निकलने से वापस लौटी नहीं आई। दूसरी ओर आसमान में छाये बादलों से बारिश की सम्भावना को लेकर खेतों में तैयार सरसों, मटर व आलू की खेती करने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खिंची नजर आईं। फरवरी माह की शुरुआत से अच्छी धूप निकलने से पखवारे भर में दिन की ठंड धीरे-धीरे गायब हो गई थी। दिन में सफर करने के दौरान किसी के भी बदन पर गर्म कपड़े नजर नहीं आ रहे थे। सिर्फ सुबह व शाम लोगों को गर्म कपड़ों की जरूरत पड़ रही थी। माह के दूसरे पखवारे के गुरुवार की सुबह मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह ठंड हवाओं के चलने के बाद आसमान में देखते ही देखते ही घने काले बादल छा गए। दोपहर तक बादलों ने पूरी तरह स...