मुंगेर, जून 29 -- मुंगेर, एक संवाददाता। करीब एक सप्ताह के बाद मुंगेर के मौसम ने करवट ली और शनिवार को चिलचिलाती धूप एवं तेज उमस ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को जिले का न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 34 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि, दिनभर हल्की पूर्वी हवा चली, जिसकी अधिकतम रफ्तार 14 किमी प्रति घंटा रही। मौसम विभाग के अनुसार आज जिले के तापमान में कोई परिवर्तन की संभावना नहीं है। दिनभर 13 किमी प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से हल्की पूर्वी हवा के चलने की संभावना है। इसके साथ ही 13 मिमी तक वर्षा होने की भी संभावना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.