महोबा, फरवरी 2 -- महोबा, संवाददाता। मौसम के बदले मिजाज से एक बार फिर सर्दी बढ़ गई है। सुबह से घना कोहरा होने के कारण राजमार्ग में वाहनों की रफ्तार धीमी रही। घने कोहरे के कारण राजमार्ग में दुर्घटनाओं का खतरा रहा। मौसम विभाग ने तीन दिन तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम ने एक बार फिर से करवट बदली है। दो दिन से कोहरा छा रहा है। रविवार को दिन की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। कोहरे के कारण सुबह राजमार्ग में वाहन लाइट के साथ चल रहे थे। 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। घने कोहरे से रबी की फसलों पर भी पाला का खतरा मंडराने लगा है। मौसम के इस बदले मिजाज से किसान परेशान हो रहे है। सर्दी बढ़ने से एक बार फिर लोग गर्म कपड़ों के साथ अलाव का सहारा ले रहे है। दिन भर लोग सर्दी से बचाव के लिए अलाव में डटे रहे। दोपहर को दो घंटा के लिए धूप निकली तो लोगों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.