बिजनौर, जनवरी 24 -- जनपद में बीते दो दिनों के दौरान मौसम का मिजाज लगातार बदलता रहा। एक दिन पहले हुई बारिश ने ठंड का असर बढ़ा दिया। बारिश के बाद गलन बढ़ गई है। ठंडी हवाओं ने एक आर फिर से सिहरन पैदा कर दी है। वही दिन का तापमान 11 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया है। न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को हुई बारिश का असर शनिवार को महसूस किया गया। बारिश के के बाद ठंडी हवाओं ने ठंड को और बढ़ा दिया। बाजारों में दिनभर रौनक कम रही। हालांकि दिन में धूप निकलने से राहत महसूस हुई, लेकिन सूर्यदेवता के छिपने पर दिन ढले ही शीत लहर ने कंपकंपी बांध दी। अचानक मौसम बदलने से लोग सर्दी-जुकाम और बुखार जैसी मौसमी बीमारियों से भी परेशान नजर आए। शनिवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 24 ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.