नवादा, मार्च 18 -- नवादा, हिन्दुस्तान संवाददाता। मौसम का उतार-चढ़ाव अभी जारी रहेगा। इस क्रम में आगामी 21-22 मार्च को जिले में छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। बूंदाबांदी के प्रभाव से अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री की कमी आने की संभावना है। हालांकि अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इसके बाद मौसम का मिजाज लगातार चढ़ता चला जाएगा। सुबह और मध्यरात्रि में थोड़ी राहत जबकि दिन समेत शेष समय में गर्मी के अहसास से परेशान लोगों के लिए सोमवार भी कुछ ऐसा ही बना रहा। 33.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और 20.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान वाले सोमवार को भी पिछले एक सप्ताह से जारी उतार-चढ़ाव वाला मौसम ही बना रहा। गर्मी के इस अहसास के साथ धूप की तपिश भी लोग महसूस करने लगे हैं जबकि अभी मार्च का मध्य ही चल रहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.