नई दिल्ली, जून 15 -- यह ऐसा समय है, जब मौसम और मौसम जनित जोखिमों से बहुत सावधान रहने की जरूरत है। कहीं भीषण गर्मी, तो कहीं मौसम जनित हादसे रुलाने लगे हैं। उत्तर भारत के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी और लू के थपेड़ों का दौर जारी है, तो दूसरी ओर, मानसून भी बढ़ता आ रहा है। दो-तीन दिनों में ही झारखंड में प्रवेश करने वाला है। आगामी सप्ताह में मानसून उत्तर प्रदेश में भी प्रवेश कर जाएगा। ध्यान रहे, इस साल मानसून ने सामान्य समय से आठ दिन पहले 24 मई को केरल भूमि का स्पर्श किया है और वह अपनी गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग का अनुमान है, दस दिन के अंदर मानसून के बादल दिल्ली और हरियाणा को भी भिगोने लगेंगे। मतलब, तय समय से आठ-दस दिन पहले ही मानसून का आगमन संभव है। यह खुशखबरी की तरह है। जब सूरज की आग उगलती किरणें और गर्म हवाएं लोगों को बीमार कर डालन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.