मुजफ्फरपुर, नवम्बर 27 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। उत्तर बिहार में सर्दी का असर गहराता जा रहा है। कोहरे के कारण सुबह यातायात धीमा रहा और लोगों ने ठिठुरन महसूस की। गुरुवार को हालांकि हवा की दिशा परिवर्तित होते ही तापमान में थोड़ा सुधार हुआ, जिससे दिन में लोगों ने राहत महसूस की। हवा की दिशा एक दिन पहले दक्षिणी थी, जो गुरुवार को उत्तर की ओर हो गई। अधिकतर तापमान के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि हुई। दिनभर पुरबा हवा चली। बावजूद न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग ने 26 नवंबर के बाद मौसम में बदलाव की संभावना जताई थी। रात के तापमान में गिरावट अभी लगातार जारी है। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के अनुसार गुरुवार को अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.