मुजफ्फरपुर, नवम्बर 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने अगले सप्ताह से तापमान में और अधिक गिरावट की संभावना व्यक्त की है। साथ ही, रात में कोहरे से होनेवाली धुंध के भी बढ़ने की आशंका जताई है। तापमान में लगातार गिरावट का असर अब जिले में दिखने लगा है। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में तेजी से कमी आई है। इस कारण यह सामान्य से 4.3 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान में भी कमी देखने को मिली। शुक्रवार तक सामान्य स्तर पर रहनेवाला अधिकतम तापमान अब 1.5 डिग्री नीचे चला गया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान विभाग से मिले आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई। यह 28.7 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 4.3 डिग्री की कमी के साथ 13.5 डिग्री पर पहुंच गया, जो इस साल ठंड शुरू होते ही सबसे कम है। यह सामान्य से 3.7 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.