मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, वसं। मानसून की बेरूखी का असर जिले के तापमान में लगातार देखने को मिल रहा है। शनिवार को भी अधिकतम के साथ न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। इसके अलावा पूरे दिन उमस ने लोगों को बेहाल किया। मौसम विज्ञान विभाग ने फिलहाल अगले 24 घंटों में बारिश की संभावना से इनकार किया है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार के अनुसार दक्षिण पश्चिम मानसून जिले में कमजोर पड़ा हुआ है। इस कारण सितंबर का महीना शुष्क बना रह सकता है। बीच-बीच में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है। हालांकि, इस दौरान उन्होंने जिले के आसमान में अधिकांश समय हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया। कहा कि इसके बावजूद तापमान 33 से 35 डिग्री के बीच बना रहा सकता है। इसमें तीसरे सप्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.