मोतिहारी, जनवरी 11 -- मोतिहारी, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले में ठंड का सितम बरकरार है। ठंड से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। रविवार का दिन भी काफी सर्द रहा। सुबह में घने कोहरे छाए रहे। इतना घना कोहरा था कि आस पास की वस्तुएं ठीक से दिख नहीं रही थी। घने कोहरे के कारण ठंड का कहर तेज रहने से लोग घरों में दुबकने को विवश थे। कोहरे के कारण सड़कों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित दिखी। सड़कों से गुजर रहे वाहन लाइट जला कर आ जा रहे थे। लोग ठंड अधिक रहने से घर से बाहर नहीं निकल रहे थे। सुबह में कोहरा छाए रहने से बाजार में दुकानें काफी विलंब से खुली। दोपहर में धूप निकलने से ठंड से राहत मिली। लोग घर की छतों पर धूप सेंकने निकलने लगे। धूप निकलने के साथ आवागमन सामान्य रूप से होने लगा। शाम ढलने के साथ फिर ठंड का कहर बढ़ गया। मौसम विभाग ने 14 जनवरी तक कोल्ड डे...