मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। सोमवार को एक बार फिर जिले में कोहरा छाये रहने के कारण ठंड का असर अधिक महसूस किया गया। कोहरे का असर दोपहर 12 बजे तक बना रहा। सुबह नौ बजे तक घना कोहरा के कारण हाइवे पर वाहन रेंगते नजर आए। अधिकांश वाहन लाइटों के सहारे आगे बढ़ रहे थे। इस बीच पछुआ हवा की गति कमजोर रही। इससे तेज कनकनी से लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी आंशिक गिरावट आई। रात के तापमान में तेज वृद्धि देखने को मिली। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि रविवार शाम से जिले में अधिक ठंड के हालात बने हुए हैं। इसी के असर से कोहरे में अचानक से बढ़ोतरी हुई। मंगलवार को भी इसके जारी रहने की संभावना है। इससे धूप निकलने के बावजूद सर्दी का असर मामूली तौर पर बढ़ सकता है। हालांकि, इसको लेकर ...