मुजफ्फरपुर, अप्रैल 30 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। अगले पांच दिनों तक मौसम राहत देनेवाला रहेगा। इस दौरान एक से तीन मई तक फिर हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तेज गति से तापमान में बढ़ोतरी होने से एक बार फिर से जलनवाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से मंगलवार को जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना जताई गई है। मौसम वैज्ञानिक के मुताबिक बारिश से तापमान में तीन डिग्री तक कमी आ सकती है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में अभी भी चक्रवात के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। इस कारण जिले के आसमान में भी कम दबाव के हालात बने हुए है। यह स्थिति तीन मई तक बने रहने की संभावना है। इसके प्रभाव से के आसार हैं। इस कारण जिले में छिटपुट बारिश हो सकती है। इसके बाद हवा का रूख बदल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.