मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 9 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। बुधवार सुबह से ही तीखी धूप निकली। हालांकि, अभी भी अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे बना रहा। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले एक सप्ताह तक धूप और बादल के बीच आंचमिचौनी जारी रह सकती है। इससे तापमान में उतार-चढ़ाव बने रहने की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान मौसम पूरी तरह से शुष्क बना रह सकता है। बुधवार को तापमान में आंशिक सुधार के साथ अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य 0.2 डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री कम 23.4 रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में हवा का रुख बदलकर पुरवा हो गया, जो पूरे दिन 5 किमी की गति से चली। हवा में नमी की मात्रा सुबह में 95 प्रतिशत तो दोपहर दो बजे 75 प्रतिशत रही।
हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.