मुजफ्फरपुर, सितम्बर 13 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को भी जिले में हल्के से मध्यम दर्जे के बादल छाए रहने का अनुमान व्यक्त किया। इससे पूरे जिले में खंड बारिश की संभावना जताई गई। वहीं शनिवार को घंटे भर की बारिश के बावजूद अधिकतम तापमान पांच डिग्री चढ़ गया। इधर, सुबह करीब एक घंटे तक शहरी इलाकों के अलावा कुछ और जगहों पर झमाझम बारिश हुई। हालांकि सुबह आठ बजे के बाद सूरज निकलने पर तपिश बढ़ती गई। इस कारण दिन के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई। वहीं पूरे दिन बादलों की आवाजाही के कारण धूप और छांव का खेल चलता रहा। इस बीच उमस ने लोगों को बैचेन किया। तीन दिन से सामान्य से नीचे चल रहा तापमान इस बारिश के कारण पांच डिग्री चढ़ गया। यह सामान्य से 3.4 डिग्री ऊपर 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान में किसी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.