वाराणसी, दिसम्बर 17 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। घने कोहरे से दृश्यता बेहद कम हो जाने के कारण ट्रेनों और विमानों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। हालात ऐसे बन गए हैं कि सुबह घर से निकले यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचते-पहुंचते सांझ हो जा रही है। ठंड, इंतज़ार और अनिश्चितता के बीच सफर यात्रियों के लिए किसी परीक्षा से कम नहीं रह गया है। देरी से चल रही ट्रेनों के कारण प्लेटफॉर्म पर बैठे यात्री ऊब और बेचैनी का सामना कर रहे हैं। पूरी तैयारी और उम्मीद के साथ यात्रा पर निकले लोग जब मोबाइल ऐप पर ट्रेनों को घंटों देर देखते हैं, तो उनका उत्साह मायूसी में बदल जाता है। कैंट स्टेशन से मंगलवार को दरभंगा-आनंद विहार टर्मिनल स्पेशल सबसे अधिक 28 घंटे की देरी से चली। यह ट्रेन दूसरे दिन कैंट स्टेशन पहुंची। वहीं, कैंट, बनारस, वाराणसी सिटी और काशी स्टेश...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.