मुजफ्फरपुर, नवम्बर 12 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में बह रही तेज पछुआ हवा के कारण अगले दो दिनों में तापमान में और कमी आएगी। अधिकतम तापमान एक डिग्री की कमी से साथ सामान्य से दो डिग्री तक नीचे जा सकता है। वहीं, न्यूनतम तापमान में भी सामान्य से दो से चार डिग्री तक कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान में इसकी संभावना व्यक्त की गई है। बुधवार को दिन के तापमान में करीब दो डिग्री की कमी आई तो रात के तापमान में आंशिक सुधार हुआ। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, जिले के फिलहाल 10 से 12 किमी की गति से पछुआ हवा चल रही है। इसके असर से तापमान में तेजी से गिरावट आने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 25 से 27 डिग्री के बीच रह सकता है। न्यूनतम तापमान भी 13 से 17 डिग्री के बीच बदलता रहेगा। यह सामान्य से दो से चार डिग्री तक नीचे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.