मुजफ्फरपुर, अप्रैल 20 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। मौसम विज्ञान केंद्र ने इस सप्ताह जिले के तापमान में तीन से पांच डिग्री तक बढ़ोतरी का पूर्वानुमान लगाया है। इससे आनेवाले दिनों में लू (हीट वेव) जैसे हालात बनने की चेतावनी दी है। 25-26 अप्रैल तक तापमान के 38 डिग्री पार कर जाने की संभावना है। इस बीच पिछले 24 घंटों में जिले के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आया। हालांकि, अधिकतम तापमान अभी भी सामान्य से एक डिग्री कम तो न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक दर्ज किया गया। पूसा स्थिति डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि 3 से 4 दिनों में अधिकतम तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है। इससे दिन के साथ-साथ रात में भी गर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.