मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 22 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। पिछले तीन दिनों से जिले में ठंड के तेवर में आई तल्खी रविवार को भी बरकरार रही। इस दौरान अधिकतम तापमान में मामूली सुधार आया, जबकि न्यूनतम तापमान एक डिग्री नीचे गिरा। लेकिन, पछुआ हवा के लगातार चलने के कारण हिमालय से आनेवाली बर्फीली हवा के जोर से कनकनी और बढ़ गई। मौसम विज्ञान विभाग ने मंगलवार से तापमान में सुधार की उम्मीद जताई है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने कहा कि दो दिनों के बाद मौसम में सुधार आने की संभावना है। कहा कि मंगलवार से हवा के रुख में बदलाव के साथ अधिकतम व न्यूनतम तापमान में दो से ढाई डिग्री तक का सुधार आ सकता है। हालांकि, यह स्थिति भी शुक्रवार तक बदल जाएगी और रात का तापमान तेजी से गिर सकता है। पिछले 24 घंटों में अधिकतम तापमान एक डि...