मुजफ्फरपुर, मार्च 3 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले में सर्द हवाओं का असर लगभग पूरी तरह अब समाप्त हो चला है। गर्मी ने भी अभी से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। इन सबके बीच तापमान में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। रविवार की तुलना में सोमवार को जिले के मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। इस दौरान दिन औेर रात के तापमान में आंशिक तौर पर कमी आई। अधिकतम तापमान में जहां 1.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। वहीं न्यूनतम तापमान भी 1.5 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञानी इसका कारण पश्चिम बंगाल में बन रहे विक्षोभ को मान रहे हैं। पूसा स्थित डॉ. राजेन्द्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय के वरीय मौसम वैज्ञानिक डॉ. ए सत्तार ने बताया कि अभी जिले में बंगाल की खाड़ी से आनेवाली हवा का प्रभाव प्रभावी हो जा रही है। उत्तर पश्चिम में एक नई तरह की पश्चिम विक्ष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.