मुजफ्फरपुर, अगस्त 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। करीब एक पखवाड़े से जारी बारिश का दौर गुरुवार को भी जारी रहने का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने बुधवार को जारी किया। इस बीच इस महीने होनेवाली मानसूनी बारिश औसत से 11 प्रतिशत से अधिक दर्ज की गई। पिछले 24 घंटे के दौरान 19 मिमी बारिश के कारण अधिकतम तापमान में करीब सात डिग्री तक की गिरावट आई। न्यूनतम तापमान भी करीब दो डिग्री गिरा। इससे यह सामान्य से पांच डिग्री तक नीचे चला गया। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि गुरुवार तक बारिश का दौर चल सकता है। शुक्रवार से इसमें सुधार आने की संभावना है। इससे दिन का तापमान 34 से 36 डिग्री के बीच जा सकता है। रात का तापमान 26 से 28 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। अगले पांच दिन मौसम में नमी की मात्रा 80 से 100 प्रति...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.