मुजफ्फरपुर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जिले के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर शनिवार को भी जारी रहा। बादलों के साथ सुबह की शरुआत हुई, लेकिन दिन चढ़ने के साथ सूरज की तपिश तेज होती गई। अधिकतम तापमान 26 डिग्री पार हो गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी मामूली सुधार के साथ 9 डिग्री दर्ज हुआ। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार अगले दो-तीन दिनों तक आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। दिन की अपेक्षा रात के तापमान में अधिक बढ़ोतरी होगी। पछुआ हवा की गति भी मंद पड़ सकती है। हालांकि मौसम शुष्क ही बने रहने की संभावना है। पूसा स्थित ग्रामीण मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल पदाधिकारी डॉ. ए. सत्तार ने बताया कि सोमवार के बाद जिले में पश्चिमी विक्षोभ का असर पड़ने की संभावना है। इससे अगले सप्ताह रात के तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक सुधार आ सकता है। फिलहाल द...