नई दिल्ली, जनवरी 5 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्रदेश में पहाड़ों से आ रही बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने ठिठुरन बढ़ा दी है। पिछले 48 घंटों में प्रदेश के न्यूनतम तापमान में प्रभावी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को इटावा प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 2.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 18 शहरों में न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के अनुसार, कोहरे में कमी आने से दिन में धूप तो निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवाओं के कारण गलन बरकरार है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है। इटावा के अलावा बहराइच में 3.0, गोरखपुर में 5.0, सुलतानपुर में 5.4, कानपुर शहर और आजमगढ़ में 5.6 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा। बलिया, अयोध्या और आगरा ताज में 6.0, झांसी में 6.1, बरेली में 6.2, कानपुर ...